फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने युवक को चौराहे पर बुलाया, फिर पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 01 Feb 2024 11:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हिस्ट्रीशीटर ने रुपयों के लेनदेने को लेकर युवक को सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास बुलाया था। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर ने उसके पेट में गोली मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रुपयों के लेनदेन के विवाद में संजयनगर के हिस्ट्रीशीटर ने बुधवार को सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास एक युवक को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में ईंट पजाया चौराहे के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के तुलाशेरपुर निवासी लखपत ने बताया कि उसका भाई मिथुन वाहन चालक है। उसने बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी सोनू लभेड़ा से 10 हजार रुपये 15 फीसदी ब्याज पर उधार लिए थे। ब्याज सहित रुपये चुकाने के बाद भी वह बकाया बताता था। उसकी मां पूरन देवी पीलीभीत रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती थीं। 

बरेली में पांच लोगों की मौतों का मामला: शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी थी आग, जांच में खुलासा; साजिश की आशंका
विज्ञापन


बुधवार शाम उनकी अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी। वह मां के पास गया था। बुधवार शाम सोनू लभेड़ा ने रुपयों को लेकर मिथुन को थाना प्रेमनगर में सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे के पास बुलाया था। वहां रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सोनू और उसके भाई मोनू लभेड़ा ने मिथुन को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली मिथुन के पेट में लगी है। 
विज्ञापन


सीओ संदीप कुमार ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया आरोपी बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें