फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मंदिर के दावे वाले भवन के ताले खुलवाने की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 23 Dec 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 40 वर्षों बाद कब्जामुक्त हुए भवन में मंदिर होने का दावा कर अखिल भारत हिंदू महासभा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मंदिर के ताले खुलवाने की मांग की गई।  
विज्ञापन
40 वर्षों बाद कब्जामुक्त हुआ ये भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में श्रीगंगा महारानी मंदिर के बताए जा रहे भवन के ताले खुलवाने की मांग फिर जोर पकड़ गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा बरेली मंडल इकाई ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर भवन के ताले तत्काल खोलने की मांग की है। महासभा का आरोप है कि प्रशासन ने मंदिर को कब्जामुक्त करने के बाद इसे बंदकर दिया। इससे शहर के हिंदू समाज की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। 

विज्ञापन


हिंदू महासभा ने दावा किया कि यह मंदिर लगभग 150 वर्ष पुराना है और शहर के हिंदू समाज के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है। संगठन के राकेश सिंह ने कहा कि प्रशासन ने ताले नहीं खोले तो वे 24 दिसंबर को मंदिर के गेट पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में संगठन के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मौन धरना देंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

यह है मामला 
किला थाना क्षेत्र स्थित कटघर मोहल्ले में श्री गंगाजी महारानी मंदिर समिति के दावे वाले भवन में 40 वर्षों से कथित चौकीदार वाहिद अली का परिवार रह रहा था। वाहिद ने दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड लगाकर कब्जा कर रखा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने भवन में गंगा महारानी मंदिर होने का दावा किया। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को इस भवन को कब्जामुक्त करा दिया। 

जिस भवन के श्री गंगाजी महारानी मंदिर होने का दावा किया जा रहा है, वह बेशकीमती है। उस पर कई लोगों की नजर होने की वजह से पुलिस-प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। पिकेट तैनात करने के साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि उन्हें पूजा का अधिकार मिले। अखिल भारत हिंदू महासभा के लोगों ने भवन के ताले खोले जाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें