फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली निकालकर हिमवीरों ने दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन
रैली निकालते आईटीबीटी के जवान।
विज्ञापन

रायबरेली से बरेली बुखारा कैंप पहुंची साइकिल रैली का हुआ स्वागत

बरेली। तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (बुखारा कैंप) में मंगलवार को 46वीं वाहिनी रायबरेली से रवाना हुई साइकिल रैली का स्वागत किया गया। उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 46वीं वाहिनी से तृतीय वाहिनी बरेली तक करीब 350 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करने में 50 हिमवीरों को सफलता मिली है। रैली रायबरेली से शुरू होकर लखनऊ, संडीला, हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंची। इस दौरान जगह-जगह रुककर हिमवीरों ने लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए तरीके भी बताए। साइकिल रैली को सफल बनाने में बरेली वाहिनी के हिमवीर और उनके परिजन भी शामिल हुए। उपमहानिरीक्षक ने बताया कि रैली 22 सितंबर बुधवार को बरेली से देहरादून के लिए रवाना होगी। दो अक्तूबर को राजघाट पर समापन होगा।

पीएसी में आईटीबीपी साइकिल रैली का स्वागत

बरेली। आईटीबीपी की साइकिल रैली का मंगलवार को 8वीं वाहिनी पीएसी में जोरदार स्वागत हुआ। योद्धा अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश देते हुए रैली बरेली पहुंची थी। सेनानायक विकास कुमार वैद्य ने बताया कि 11 सदस्यों की साइकिल रैली की टीम का नेतृत्व कर रहे सेनानायक अफसर हुसैन ने यात्रा के उद्देश्य और अनुभव साझा किए। यहां शिविरपाल पारसनाथ चौधरी, सूबेदार मेजर अनिल कुमार समेत वाहिनी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें