फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समाधान दिवस में सबसे ज्यादा आईं पुलिस व राजस्व की शिकायतें

विज्ञापन
जन ​शिकायतों को सुनते डीएम रविंद्र कुमार। साथ में अन्य। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी एवं प्रभारी एसएसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। इसमें 35 लोगों ने शिकायतें कीं, जिसमें से एक समस्या का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, राजस्व, पुलिस, चकबंदी, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास विभाग आदि से संबंधित 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें 10 राजस्व, 10 पुलिस, छह विकास, पांच बिजली आपूर्ति व चार अन्य विभागों से संबंधित थी। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि जिस विभाग की सबसे अधिक शिकायतें आई हैं। संबंधित अधिकारी उस गांव का भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण कराएं।

अतिक्रमणकारियों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा
डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसी सरकारी जमीनें, जिनमें पूर्व में अवैध कब्जा हटवाए गए हों, लेकिन पुनः कब्जा हो गया हो। ऐसी स्थिति में एफआईआर कराई जाए। इसके साथ ही जहां चक सड़कों पर कब्जा है। उस पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, उप जिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। -
कान्हा गोशाला पहुंचकर देखी व्यवस्था
डीएम रविंद्र कुमार और प्रभारी एसएसपी मानुष पारीक नगर पंचायत मीरगंज द्वारा संचालित कान्हा गोशाला और बेसहारा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए जूट का बोरा आदि लगाने और बंद बायोगैस प्लांट को संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी एवं प्रभारी एसएसपी ने गायों को गुड़ भी खिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें