फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर में सर्वाधिक गैंग सक्रिय, बहेड़ी में हिस्ट्रीशीटर ज्यादा, पुलिस ने जारी किए आंकड़े

Sun, 14 Jun 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाने में सबसे अधिक पंजीकृत गैंग हैं, जबकि विशारतगंज में सबसे कम गैंग है। इसी तरह बहेड़ी में हिस्ट्रीशीटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। 
 
विज्ञापन
फरीदपुर थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने अपराधियों के गैंग और हिस्ट्रीशीटरों के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक सबसे अधिक गैंग फरीदपुर में सक्रिय हैं, जबकि बहेड़ी थाना क्षेत्र हिस्ट्रीशीटरों का गढ़ बनकर उभरा है। 

विज्ञापन


जून 2024 से पहले फरीदपुर थाने में 13 गैंग पंजीकृत थे। इनमें 107 सदस्य थे। इसके बाद यहां छह गैंग और पंजीकृत किए गए। अब फरीदपुर इलाके में सबसे अधिक 19 गैंग सक्रिय हैं। कोतवाली में 18, इज्जतनगर व भोजीपुरा में 17-17, मीरगंज में 16, हाफिजगंज व बारादरी में 15-15, सुभाषनगर थाने में 14 गैंग पंजीकृत हैं।

प्रेमनगर व शीशगढ़ में 13-13, बहेडी़, शेरगढ़ और भुता में 12-12, देवरनियां और आंवला में 11-11, किला, सीबीगंज और बिथरी चैनपुर में 10-10, कैंट, फतेहगंज पश्चिमी और फतेहगंज पूर्वी में 9-9, नवाबगंज में 8, भमोरा-सिरौली में 7-7, क्योलड़िया व अलीगंज में 5-5, शाही में 4 और विशारतगंज में सबसे कम 2 गैंग पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर में सबसे कम हिस्ट्रीशीटर
बहेड़ी में सर्वाधिक 243 तो प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सबसे कम 54 हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हैं। बारादरी में 171, फरीदपुर में 164, आंवला में 146, भोजीपुरा में 145, सुभाषनगर में 118, नवाबगंज में 115, हाफिजगंज और भमोरा में 112-112, इज्जतनगर में 110, मीरगंज में 102, फतेहगंज पूर्वी में 96, सिरौली में 94, शेरगढ़ में 92, किला व देवरनियां में 89-89, भुता में 87, कैंट और शाही में 80-80, बिथरी चैनपुर में 78, फतेहगंज पश्चिमी और बशारतगंज में 77-77, सीबीगंज में 74, शीशगढ़ में 70, कोतवाली में 68, अलीगंज में 63 हिस्ट्रीशीटर हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 27 जून 2024 से पहले जिले में 2385 हिस्ट्रीशीटर सक्रिय थे, अब कुल 2864 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी की जा रही है। इसी तरह 27 जून 2024 से पहले 208 गैंग में 972 सदस्यों को पंजीकृत किया गया था। 27 जून 2024 के बाद 102 गैंग पंजीकृत कर उनके 503 सदस्यों की निगरानी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें