आयुष्मान लाभार्थियों से पैसा लेने वालों पर होगी कार्रवाई
आयुष्मान लाभार्थियों से पैसा लिए जाने की जानकारी पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बिजली व्यवस्था पर बोले- आंधी से काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद भी तेजी से काम कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। सीएम ग्रिड योजना के सवाल पर कहा कि इससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी। इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो इसे दिखवाया जाएगा। राम मंदिर के चंदे से जुड़े गोलमाल पर कहा कि हकीकत जल्द पता चलेगी।
कॉकरोच पार्टी को बताया बरसाती मेंढक
प्रभारी मंत्री ने कॉकरोच पार्टी को बरसाती मेंढक बताया। कहा कि इनका कोई वजूद नहीं है। समय-समय पर ऐसे ही सामने आते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर की जा रही टिप्पणी को गलत बताया। बहेड़ी चीनी मिल की जमीन की नीलामी से जुड़े प्रकरण पर कहा कि अगर कोई ज्यादा बोली लगाने वाला है तो वह सामने आए। किसानों के साथ अन्याय नहीं होना दिया जाएगा।