फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, छत काटकर निकाले गए शव

Wed, 06 Nov 2024 05:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे बिथरी चैनपुर क्षेत्र के आलमपुर गजरौला में बड़ा बाइपास पर तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों शव कार के अंदर फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर से काटी गई कार की छत 
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से कार की छत को काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। दोनों रामपुर जिले के बताए जा रहे हैं। कार में शादी के कार्ड भी मिले हैं। हादसे के बाद बड़ा बाइपास पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें