छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
220 ग्राम का मेडल, 60 इंच ऊंची ट्रॉफी मिलेगी
68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए विशेष रूप से बनवाई गई 60 इंच की ट्रॉफी दी जाएगी। दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 51 व तीसरे स्थान वाली टीम को 47 इंच की ट्रॉफी मिलेगी। विशेष रूप से डिजाइन किए गए मेडल भी विजेता टीम को मिलेंगे। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक का भार 220 ग्राम रखा गया है। इसके एक ओर खेल से ख्याति का स्लोगन भी लिखवाया गया है।
पंजीकरण काउंटर पर रही भीड़
पंजीकरण के लिए मैदान के करीब ही काउंटर बनाया गया है। मंगलवार को यहां दिनभर भीड़ रही। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को एसजीएफआई की ओर से पहचानपत्र भी दिया जा रहा है।
खबर से संबंधित वीडियो