नितिन ने मोबाइल निकालकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। दिनदहाड़े सड़क पर छात्र को गोली मारने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ देर में ही पहुंची पुलिस ने सूर्यांश को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
मृतक के भाई से जुटाई जानकारी
सूचना पर एसएसपी घुलेस सुशील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने नितिन से वारदात को लेकर पूछताछ की। नितिन ने बताया कि साइकिल पर गांव निवासी रुद्रप्रताप उर्फ देव और नीरज थे। गोली रुद्र ने चलाई थी। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई।
इस बीच पता लगा कि रुद्र भमोरा थाने ही पहुंच गया है। एसपी देहात ने उससे बंद कमरे में पूछताछ की। बारह साल पहले घिलौरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही हकीकत सामने आ जाएगी।