फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तिहरे हत्याकांड की रंजिश में एक और हत्या, भाई के सामने छात्र के सीने में मारी गोली; आरोपी पहुंचा थाने

Mon, 18 Dec 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भमोरा क्षेत्र में सूर्यांश अपने छोटे भाई नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद बल्लिया से बाजार जा रहा था। रास्ते में साइकिल से आए दो युवकों ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद एक आरोपी रुद्र प्रताप खुद थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
सूर्यांश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में 12 साल से सुलग रही रंजिश की आग में सूर्यांश की हत्या कर दी गई। वर्ष 2011 में रास्ते पर आमने-सामने आई कारों को पीछे न हटाने के विवाद में सूर्यांश के ताऊ समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे थे।

विज्ञापन


सूर्यांश (16) बल्लिया के रामपाल कटोरी देवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह चार-भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। छोटा भाई नितिन भी 10वीं में है। दोनों अक्सर साथ रहते थे। रविवार को सूर्यांश नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद बल्लिया से बाजार जा रहा था। रास्ते में साइकिल से आए दो युवकों ने उसके सीने में गोली मार दी। एक आरोपी रुद्र प्रताप खुद थाने पहुंच गया। एसपी देहात ने बताया कि मामले में सूर्यांश के परिजनों ने रुद्र और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सूर्यांश के पिता ओमवीर सिंह व रुद्र प्रताप के पिता सतीश में पुरानी रंजिश है। वर्ष 2011 में जब ओमवीर के बड़े भाई राजवीर सिंह बरेली से आ रहे थे, तभी सतीश के पिता वीरपाल घिलौरा से बरेली जा रहे थे। पड़ोसी गांव लंगुरा के तंग रास्ते पर दोनों की कारें आमने-सामने आ गई थीं। मूंछ की लड़ाई में कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, साइकिल से आए दो लड़कों ने सीने में मारी गोली

तब दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी, जिसमें वीरपाल, राजवीर सिंह की जान चली गई थी। वीरपाल के संबंधी रतन सिंह की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इसमें आछु सिंह, ओमवीर, संतोष सिंह, जगन्नाथ व ड्राइवर पंडित जेल गए थे। बाद में सभी रिहा हो गए। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही पक्षों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। हालांकि सतीश ने इस फैसले के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील कर रखी थी। तब से तनातनी और बढ़ गई थी।

लाइट गुल होने से सीसीटीवी कैमरे हुए बंद
प्रत्यक्षदर्शी नितिन घटना के दौरान रुद्र और उसके साथी नीरज की मौजूदगी की बात कह रहे थे। इस बीच रिपोर्ट में रुद्र और उसके पिता की मौजूदगी का हवाला दिया गया। ऐसे में घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई। 

एक फुटेज में भागते हुए किशोर की धुंधली तस्वीर आई है। घटनास्थल के ठीक सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद होने की उम्मीद थी लेकिन पता लगा कि थोड़ी देर पहले लाइट जाने से कैमरा ऑफ हो गया था। एसएसपी ने आसपास के दूसरे कैमरे देखने और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन पता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भागवत कथा में चप्पल को लेकर भिड़ गए थे सूर्यांश व रुद्र
12 साल पुरानी रंजिश को नई पीढ़ी भी निभा रही थी। बताते हैं कि छह महीने पहले गांव में भागवत कथा हुई थी। तब सूर्यांश और देव में चप्पल चोरी होने को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों में मारपीट भी हुई थी। दोनों पक्षों में तनाव बना रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें