फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने छह नहीं सिर्फ दो ट्रैफिक लाइटें ठीक कराईं

Tue, 10 Oct 2017 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक लाइटें ठीक कराने के मामले में नगर निगम ने प्रशासन को गुमराह किया है। खराब लाइटाें को दुरुस्त कराए बगैर ही कमिश्नर को उन्हें ठीक कराने की रिपोर्ट भेज दी गई। जागर जनकल्याण समिति ने जब अपर मंडलायुक्त को सच्चाई बताई तो वह चौंक गए। उन्होंने नगर निगम को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है। समिति के सचिव डॉ. प्रदीप का कहना है कि अगर इस बार भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अदालत की शरण ली जाएगी। 
विज्ञापन

शहर के चौपुला, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, बीसलपुर तिराहा, सेटेलाइट और मिनी बाईपास तिराहे पर सबसे अधिक ट्रैफिक रहता है। यहां ट्रैफिक लाइटें खराब होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने 30 लाख रुपये से अधिक की लागत से उन्हें ठीक कराने का दावा किया। जागर समिति के सचिव डॉ. प्रदीप के मुताबिक, जो लाइटें ठीक कराई गई हैं उनमें सिर्फ चौकी चौराहा और सेटेलाइट की लाइटें ही शामिल थीं, जबकि बताया गया कि छह लाइटों को ठीक कराया गया है। डॉ. प्रदीप का कहना है कि उप्र में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं ऐसे में इतनी लापरवाही ठीक नहीं है। अपर मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में आवश्यक कदम उठाएंगे। इस दौरान समिति के नवीन चोपड़ा और शिशुपाल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें