फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहित भारद्वाज को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने निष्कासन आदेश किया निरस्त

Wed, 12 Aug 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी के गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित भारद्वाज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस पर महाविद्यालय प्रबंधन ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके विरोध में वह हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के समर्थन में आंदोलन में शामिल होने पर निष्कासित किए गए बहेड़ी के गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित भारद्वाज को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ 22 जुलाई को जारी निष्कासन आदेश को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


डॉ भारद्वाज ने विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निष्कासन आदेश जारी किया था।

इस आदेश के खिलाफ डॉ भारद्वाज ने अधिवक्ता बिपिन शर्मा और अभिनव मिश्रा के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। रिट-ए संख्या 11782/2026 में उन्होंने राज्य सरकार, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति, डीएम बरेली, जिला गन्ना अधिकारी, प्राचार्य और प्रबंधक गन्ना उत्पादक महाविद्यालय को पक्षकार बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य और न्याय पर विश्वास
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद डॉ. भारद्वाज ने कहा कि मैंने हमेशा सत्य और न्याय पर विश्वास किया है। कठिन समय आया लेकिन विश्वास नहीं टूटा। आज मिली राहत मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है। 

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के नाते विद्यार्थियों की आवाज के साथ खड़ा होना उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी। यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं है। मेरा विश्वास न्याय व्यवस्था में है। डॉ. भारद्वाज ने इस दौरान साथ देने वाले विद्यार्थियों, शिक्षक साथियों और अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

डॉ. मोहित भारद्वाज गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और समाजवादी युवजन सभा बरेली के जिलाध्यक्ष भी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें