बरेली। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान आतंकी हमले के इनपुट से देश भर में अलर्ट है। बरेली में सतर्कता बढ़ाते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
संवेदनशील मौका होने की वजह से ही 31 जुलाई को डीआईजी राजेश पांडेय को नेपाल बार्डर की निगरानी के लिए भेज दिया गया था। एडीजी अविनाश चंद्र जोन के सभी कप्तानों के सीधे संपर्क में हैं। बरेली जोन के संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बरेली में आधिकारिक रूप से किसी को निमंत्रण नहीं मिला है, हालांकि कुछ लोगों के अनौपचारिक तौर पर अयोध्या जाने की बात कही जा रही है।
मंदिर निर्माण के लिए बनवाईं 5100 ईटें
हिंदू शक्ति दल ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने संगठन के नाम की 5100 ईटें बनवाई हैं। जिलाध्यक्ष रजत कश्यप ने बताया कि संगठन अयोध्या जाकर यह ईटें भेंट करेगा।