फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम विवाह के दो साल बाद अचानक हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंची महिला, पति पर दर्ज कराए सात केस, जानें पूरा मामला

Mon, 25 Jul 2022 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक लोन मैनेजर ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया। लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के बीच अनबन हो गई, पति ने तलाक मांगा तो पति ने पति पर सात केस दर्ज करा दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले मनमोहन सिंह ने पत्नी से तलाक मांगा तो पत्नी ने उस पर सात केस दर्ज करा दिए। इनमें से दो केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी, दो में वह कोर्ट से दोषमुक्त हो गए। मगर तीन मामले अब भी बाकी हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करके मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इज्जतनगर की कृष्णानगर कॉलोनी में रहने वाले मनमोहन सिंह ने बताया कि वह एक लोन कंपनी में मैनेजर हैं। 30 जून 2014 में उन्होंने दूसरी जाति की युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ दिन बाद ही दो दोनों में अनबन शुरू हो गई। उन्होंने उससे तलाक मांगा तो उसने जुलाई 2016 में थाना प्रेमनगर में उनके खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

फिर एक और रिपोर्ट 16 मई 2018 को थाना इज्जतनगर में लिखावा दी। मनमोहन के मुताबिक नवंबर 2018 में शाहजहांपुर के थानाबंडा और फिर नवंबर 2018 में थाना प्रेमनगर में एक और रिपोर्ट दर्ज हुई। अप्रैल 2019 में बारादरी, अप्रैल 2022 और मई 2022 में इज्जतनगर थाने में मामले दर्ज कराए गए। इनमें दो मामलों में कोर्ट उन्हें दोषमुक्त कर चुका है।
विज्ञापन


दो मामलों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। अभी दो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। एक में विवेचना चल रही है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें