फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में रातभर रिमझिम बरसे बादल, तीन दिन भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 12 Sep 2024 07:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Weather News: बरेली में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई तो शाम को बादल जमकर बरसे। करीब पांच बजे काली घटा छा गई। तेज हवा के साथ आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
बरेली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अनुकूल माहौल बनने पर बुधवार शाम झोंकेदार हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में बृहस्पतिवार को बारिश का यलो व अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह बादल छाए हुए हैं। हवा भी चल रही है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार मंगलवार रात ही बादलों का जमावड़ा होने लगा था। बुधवार की भोर में कुछ देर तक रिमझिम के बाद बादल आगे बढ़ गए। दोपहर में फिर घने बादल मंडराने लगे और रिमझिम शुरू हुई। 

शाम पांच बजे हुई झमाझम बारिश 
करीब 20 मिनट के बाद फिर बादल आगे बढ़े हल्की धूप निकली। शाम चार बजे सघन निम्न वायुदाब बना। काले घने बादल मंडराने लगे। करीब पांच बजे झोंकेदार हवा के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम छह बजे तक शहर में 26.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बरेली में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
फिर रात आठ बजे से तेज बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुककर रात में भी जारी रही। अधिकतम पारा 32.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में बृहस्पतिवार को बारिश का यलो और अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट दर्ज है। नमी का स्तर सौ फीसदी होने की बात कही है।
 

मलूकपूर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद जलभराव, जूझते रहे राहगीर
बुधवार को शाम के समय हुई तेज बारिश ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की कलई खोल दी।बारिश के बाद पुराने शहर के कई इलाकों में लोग घंटों गलियों में हुए जलभराव से जूझते रहे। कई रास्तों पर तो घुटनों तक पानी भर गया। यहां से गुजरने वाले लोग नगर निगम को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

सड़क पर पेड़ गिरने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गिरा पेड़, लगा जाम
आंधी व बारिश के दौरान बुधवार शाम साढ़े चार बजे सिल्वर लॉ कॉलेज बरकापुर के पास बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे वहां जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें