04068 दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी। अगले दिन शाम 5:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन छह बजे दरभंगा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:35 बजे बरेली आएगी और शाम 4:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
जयनगर के बीच भी चलेगी स्पशेल ट्रेन
04060 आनंद विहार-जयनगर विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद 3:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर बाद 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम चार बजे जयनगर से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:40 बजे बरेली आएगी और शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर विशेष ट्रेन 24 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:15 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर बाद 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
अयोध्या के लिए भी विशेष ट्रेन
04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह नौ बजे चलने के बाद दोपहर 1:40 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुबह नौ बजे अयोध्या से चलने के बाद शाम 5:45 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04530 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 08:50 बजे बठिंडा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:15 बजे बरेली आएगी और शाम 5.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी-बठिंडा विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को रात 08:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद सुबह 5:36 बजे बरेली और शाम पांच बजे बठिंडा पहुंचेगी।