फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में राहुल गांधी और ओवैसी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज, जानिए दोनों मामले

Tue, 07 Jan 2025 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सांसद राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दायर अलग-अलग याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। कोर्ट से दोनों नेताओं को पेश होने के आदेश किए गए थे। 
विज्ञापन
सांसद राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला जज न्यायालय में सांसद राहुल गांधी और इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने सरकार बनने पर आर्थिक सर्वेक्षण कराने की बात कही थी, वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने फलस्तीन के जयकारे लगाए थे। इनके खिलाफ दो अधिवक्ताओं ने जिला जज न्यायालय में अलग-अलग याचिका दायर की थीं। अदालत ने अर्जियों को स्वीकार करते हुए दोनों ही मामलों में सुनवाई की तिथि सात जनवरी निर्धारित की थी। 

विज्ञापन

राहुल के खिलाफ यह है मामला 
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर बयान दिया था। हिंदूवादी संगठनों की ओर से इसका तीखा विरोध हुआ था। इसी मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक की ओर से बरेली के कोर्ट में अर्जी दी गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उस वक्त अर्जी को खारिज कर दिया था। इस आदेश के संबंध में पंकज पाठक ने जिला एवं सत्र न्यायालय में अपील कर दी। 

मामले का संज्ञान लेते हुए सत्र न्यायालय ने वाद दायर कर सुनवाई के लिए सात जनवरी 2025 की तिथि निर्धारित की है। न्यायालय ने नोटिस जारी कर राहुल गांधी को पेश होने का आदेश भी दिया। वहीं पंकज पाठक का कहना है कि राहुल गांधी की ओर से एक समुदाय को खुश करने और दूसरे समुदाय की संपत्ति को छीनने का बयान दिया था। इससे आहत होकर उन्होंने यह वाद दायर कराया। उन्हें भरोसा है कि कोर्ट जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन

जय फलस्तीन बोलने पर ओवैसी के खिलाफ याचिका 
बीते वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेने के बाद जय फलस्तीन का नारा लगाया था। इसके बाद अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता की ओर से अवर न्यायालय में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद अधिवक्ता ने पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। जिला जज की अदालत ने पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सात जनवरी को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें