फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीबी से मौत का डेथ ऑडिट कराएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की मुहिम में अब शासन के निर्देश पर टीबी मरीजों की मौत का डेथ ऑडिट कराने की तैयारी है। ब्लॉक स्तर गठित टीमें मरीज की जांच से लेकर इलाज तक का ब्योरा जुटाएंगी। बीमारी के दौरान इलाज और खानपान का स्तर भी आंका जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक शासन से डेथ ऑडिट के लिए फार्मेट मिला है। जिसमें दर्ज बिंदुओं के आधार पर ही ऑडिट के निर्देश हैं। यह रणनीति भविष्य में टीबी मरीजों की मौत के संभावित वजह और उसके निदान दिलाने में कारगर साबित होने की उम्मीद है। फार्मेट में मृतक की उम्र, लिंग, टीबी का प्रकार, इलाज, संबंधित अस्पताल, फैमिली हिस्ट्री, खानपान का स्तर, दवा नियमित सेवन किया या बीच-बीच में छोड़ी आदि प्रश्न शामिल हैं। इसके आधार पर प्रदेशभर में हुई टीबी मरीज की मौत की डेथ ऑडिट रिपोर्ट से मिलान होगा।
मिलान के बाद सर्वाधिक मौत किस उम्र में हुई। खानपान कैसा रहा और दवा बीच में छोड़ने का क्या असर रहा आदि का आकलन होगा। कहा कि संदिग्ध लक्षण मिलने पर सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें