फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना पंजीकरण चल रहा था हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

Sat, 04 Apr 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन
हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर किया गया सील - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच प्रक्रिया और सेवा का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारा। बहेड़ी और रिछा के 11 सेंटरों की जांच की। अवैध रूप से चल रहा हिंद अल्ट्रासाउंड सील किया गया। शेष दस सेंटरों को मानकों के अनुपालन से संचालन की हिदायत दी।

विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने टीम के साथ कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड, रिछा में हर्ष कला अल्ट्रासाउंड समेत बहेड़ी के ग्लोबल अल्ट्रासाउंड, हिंद अल्ट्रासाउंड, यूनिक अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, अरोरा अल्ट्रासाउंड, नियाजी अल्ट्रासाउंड और विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया। 

बिना पंजीकरण संचालन पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील 
हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पंजीकरण का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। बिना पंजीकरण संचालन मिलने पर सेंटर को सील किया गया। तीन दिन के भीतर संचालन के जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस थमाया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर और लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। इनके अलावा सभी सेंटर पंजीकृत मिले। सभी केंद्र संचालकों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य की हिदायत दी गई। टीम में स्वास्थ्य विभाग से राहुल शर्मा, राजेश कुमार और विपिन कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें