फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे अंडरपास के समीप खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sat, 04 Apr 2026 03:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)

सार

बरेली के भमोरा इलाके में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक बिशारतगंज जा रहे थे। रम्पुरा अंडरपास के समीप उनकी बाइक खंभे से टकरा गई। 
विज्ञापन
अमित शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ। बताया गया कि दोनों युवक बरेली से बिशारतगंज जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिशारतगंज निवासी अमित (उम्र 20 वर्ष) अपने दोस्त बदायूं के बिनावर निवासी रोहित शर्मा (25 वर्ष) के साथ शुक्रवार को बरेली गया था। रात में दोनों दोस्त बाइक से बिशारतगंज लौट रहे थे। इसी दौरान रम्पुरा गांव पर बने रेलवे के अंडरपास को पार करते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित होकर वहां लगे पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। 

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना 
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अंडरपास के पास सड़क टूटी हुई है। आशंका है कि बाइक की रफ्तार तेज रही होगी, जिससे अंडरपास पार करते हुए अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें