बरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कार्मिकों को दो माह से वेतन नहीं मिला। आर्थिक संकट से परिवार का भरण पोषण मुश्किल है। बुधवार को कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष श्याम सिंह के मुताबिक, मार्च 2026 से अब तक वेतन नहीं मिला। दैनिक जरूरत भी अब पूरी करना मुश्किल है। ज्ञापन में सभी कार्मिकाें का लंबित वेतन देने, न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, ईपीएफ, ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा व अन्य कर्मचारी हित की योजनाओं का लाभ देने की मांग की गई। आउटसोर्स कर्मियों को जिला या राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजन, गृह जनपद या उसके पास तैनाती देने के लिए भी कहा गया। सप्ताह भर में वेतन न मिलने पर एनएमएम, उप मुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कही है।