बरेली के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुरम के सपोर्ट स्टाफ ने आशा भुगतान प्रपत्र रद्दी में बेच दिए। जब प्रभारी डॉक्टर ने उससे पूछा तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गंगापुरम के सपोर्ट स्टाफ ने आशा भुगतान प्रपत्र कबाड़ी को रद्दी के भाव बेच डाले। मामला खुलने पर इज्जतनगर थाने में सपोर्ट स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित गंगापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सहबान अली के मुताबिक पूरे शहर के आशा भुगतान प्रपत्र उनके केंद्र में रखे जाते हैं। जुलाई के 461 वाउचर दो बंडलों में और अगस्त के 100 वाउचर अलग रखे थे। केंद्र पर कार्यरत सपोर्ट स्टाफ ज्योति प्रकाश ने सभी वाउचर खुर्द बुर्द कर दिए। ज्योति प्रकाश ने लापरवाही बरतते हुए वाउचर कबाड़ी को बेच दिए।
जब 12 अक्तूबर को ज्योति प्रकाश से इस बारे में पूछा गया तो वह आगबबूला हो गया और केंद्र प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने लगा। केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सहबान ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। इज्जतनगर थाने में सपोर्ट स्टाफ ज्योति प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।