फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में जना बच्चा, दोनों ही स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र में रमजानपुुर गांव के नजदीक एक महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम खितौलिया निवासी अमरपाल की पत्नी आशा देवी को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिवारवालों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। परिवार वाले महिला को एंबुलेंस से महिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में अचानक महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। उसे देखकर परिवार वाले भी परेशान हो गए। हालांकि एंबुलेंस के ईएमटी सरनाम सिंह और पायलट बालकिशन ने सूझबूझ से काम लेते हुए परिवार वालों को शांत किया। उन्हें आश्वासन दिलाया कि आशा देवी को कुछ नहीं होगा। तब तक एंबुलेंस रमजानपुर गांव के नजदीक पहुंच गई थी। कर्मचारियों ने एंबुलेंस को रुकवा लिया ताकि महिला को परेशानी न हो। उन्होंने रास्ते में ही महिला की सकुशल डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा को स्वस्थ देखकर परिवार वाले भी खुश हैं। परिजन ने कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में ही दोनों को भर्ती करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें