हिजड़े ने की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
मीरगंज/दुनका। मीरगंज के एक मोहल्ले की महिला ने हिजड़े पर छह साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक 29 मार्च को उसकी बेटी पड़ोसी के यहां टीवी देख रही थी। इस दौरान हिजड़ा उसे उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। कई दिन बाद बच्ची को परेशानी हुई तो उसने मां को घटना के बारे में बताया। महिला की ओर से आरोपी फरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।