फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे एमबीबीएस छात्र, हेड कांस्टेबल, जेल के बंदी समेत 21 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से इजाफा हो रहा है। तीसरी लहर शुरू होने से पहले सोमवार को जिले में रिकार्ड 21 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़ कर 83 हो गई है। 80 लोगों होम क्वारंटीन हैं। दो लोगों का दूसरे जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सोमवार को मिले संक्रमितों में कजाकिस्तान से लौटा एक एमबीबीएस छात्र भी शामिल है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कुल 1664 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 804 लोगों की आरटीपीसीआर और 860 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। इनमें कुल 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा आठ लोग शहर में हैं। इनमें कबूलपुरा निवासी एक युवक भी संक्रमित निकला है। वह कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। एक जनवरी को ही वहां से घर लौटा था। इसके अलावा पुलिस लाइंस में एक कांस्टेबल और जिला जेल में एक बंदी को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
बिसौली में सात लोग संक्रमित निकले हैं। इसके आलवा म्याऊ में दो संक्रमित निकले हैं। इनमें म्याऊ एमओआईसी डॉ. अरविंद वर्मा भी शामिल हैं। वजीरगंज, इस्लामनगर, आसफपुर और अंबियापुर में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेसिंग का काम चालू कर दिया है। सोमवार को ऐसे 80 से ज्यादा लोगों को ट्रेस कर इनके सैंपल लिए गए हैं। सभी संक्रमितों की हालत सामान्य बताई जा रही है। ऐसे में इनको होम क्वारंटीन किया गया है। आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइड लाइन को लेकर जागरूक नहीं हो रहे।
-
लखनऊ से आई दो संक्रमितों की रिपोर्ट, ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं
जिले से दो सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट भी आ गई है। दोनों संक्रमितों को लेकर संदेह था कि यह किसी दूसरे वैरिएंट के शिकार हो सकते हैं। इनमें एक संक्रमित की जांच राम मनोहर लोहिया आर्युर्विज्ञान संस्थान और दूसरे की केजीएमयू में कराई गई थी। दोनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। किसी को ओमिक्रॉन या नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है।
-
तीसरी लहर के दौरान संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 21 नए संक्रमित पाए गए हैं। सभी की हालत सामान्य है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। लोगों को चाहिए कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के साथ मास्क का इस्तेमाल करें और दो गज की दूरी को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें