पहले आदेश आने के बाद रद्द कर दिया गया था
बरेली। दो फरवरी से हर रविवार को जिले की सीएचसी-पीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी दवाओं के लिए शासन से अलग से बजट जारी कर दिया गया है। बता दें कि मेले के आयोजन की सूचना के बाद एक बार इसे रद्द किया जा चुका है।
मेला अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि मेला आयोजन के निर्देश मिल गए हैं। दो फरवरी से हर रविवार सीएचसी-पीएचसी पर मेला लगेगा। मेले में दो चिकित्सक, एक फ ार्मासिस्ट, एक प्रयोगशाला सहायक स्टाफ नर्स और एक स्वास्थ्य अधिकारी व एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफि सर को तैनात किया जाएगा। मेले में ओपीडी की सेवाएं प्रदान की जाएंगी और टीबी, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फ ाइलेरिया रोग से संबंधित जानकारी व आवश्यक जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अभियान की जानकारी और पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण किया जाएगा। गर्भावस्था व प्रसव कालीन परामर्श व सेवाएं और नवजात शिशु व शिशु सुरक्षा सुझाव और पूर्ण टीकाकरण व परिवार नियोजन संबंधी जानकारी और सुझाव आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिए जाएंगे।