फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान वार्ड तैयार, लेकिन नहीं पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में बनाए गए आयुष्मान वार्ड
विज्ञापन

बरेली। शासन से आदेश के बाद जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में आयुष्मान वार्ड तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन यहां अभी मरीज नहीं पहुंच रहे। इसलिए अब तक इन वार्ड को शुरू नहीं किया जा सका है।
जिला अस्पताल में बने आयुष्मान वार्ड में आयुष्मान योजना के लाभार्थी इलाज कराने नहीं पहुंच रहे हैं। यहां वार्ड बने एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, बावजूद इसके अब तक कोई मरीज यहां इलाज कराने नहीं पहुंचा है। दस-दस बेड के वार्ड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि वार्ड बना दिए गए हैं। आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस बारे में बताकर आयुष्मान लाभार्थियों को जानकारी दी जा रही है। अभी करीब एक सप्ताह पहले ही वार्ड तैयार किए गए हैं, जानकारी होने पर मरीज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें