बरेली। डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित बरेली रेंज के टॉप टेन मामलों के लिए एक सेल गठित की थी। शुक्रवार को नवाबगंज के जिस मामले में दो लोगों को फांसी की सजा हुई है, वह भी इसी सेल से मॉनीटर हो रहा था। अब सिर्फ दो मामलों में कार्रवाई शेष बची है।
डीआईजी राजेश पांडेय ने बताया कि पैरवी सेल के जरिये एक इंस्पेक्टर की देखरेख में बरेली रेंज के 10 चर्चित मामलों की मॉनीटरिंग की जा रही थी। संबंधित थानाध्यक्षों को गवाहों की सुरक्षा और उन्हें समय से कोर्ट लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इनमें बरेली के शेरगढ़, नवाबगंज के एक-एक मामले, बदायूं के बिनावर, उघैती, दातागंज के एक-एक मामले, पीलीभीत के बीसलपुर के एक और जहानाबाद के दो मामलों में त्वरित पैरवी करने से कोर्ट इनका प्राथमिकता से निस्तारण कर चुका है। अब बरेली के बिथरी चैनपुर और शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाने का एक-एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।