फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक संदिग्ध मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच कर दी गईं दवाएं, घर ले गए परिजन
विज्ञापन

बरेली। स्वाइन फ्लू ने बरेली में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उसे जांच कर दवाएं दी गईं। हालांकि रोग की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने पर ही होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीर सावरकर नगर निवासी एक व्यक्ति अपने आठ वर्षीय बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां जांच के दौरान उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे। डॉक्टर ने उसकी जांच कराकर दवाएं दीं। एमडी फिजीशियन डॉ. एमए अग्रवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह स्वाइन फ्लू का मामला जान पड़ता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। बताया कि बच्चे के पिता को इस बारे में बता दिया गया है। अभी उन्हाेंने बेटे को भर्ती नहीं कराया है। वह उसे घर ले गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी। पुष्टि होती है तो उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया जाएगा। कहा कि फिलहाल इस साल का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

ये हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
- सर्दी, जुकाम के साथ गले में खराश, चुभन व दर्द होता है।
- तेज छींक, बुखार, सिरदर्द, सांस फू लने के साथ चक्कर भी आता है।
- छाती में तेज दर्द, सांस टूटने, बलगम में खून, नाखून का रंग बदलने के लक्षण जानलेवा हैं।
- जटिल स्थिति में फेफ ड़ों में वायरस पहुंचकर निमोनिया बना देता है।
- कमजोर प्रतिरोधक क्षमता होने पर फेफ ड़े पूरी तरह सफेद पड़ जाते हैं।
ऐसे करें स्वाइन फ्लू से बचाव
- दिन में कई बार हाथ धोएं। हाथ को मुंह के पास न ले जाएं।
- छींकने या खांसने वाले मरीज से दूर रहें। खुद भी खांसें तो मुंह पर कपड़ा रखें।
- जूठा खाने, एक ग्लास में पानी पीने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले कपड़े, मेज या फर्श छूने से भी वायरस हो सकता है।
- हाथ न मिलाएं और लोगों से सिर्फ अभिवादन करें। भीड़ में कम जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें