बरेली। जिला महिला अस्पताल की ग्रेडिंग तय करने के लिए लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने सोमवार को वहां निरीक्षण किया। इस दौरान महिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखरेख की जांच की गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश के महिला अस्पतालों की ग्रेडिंग तय की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी कायाकल्प टीम को दी गई है। एडी हेल्थ ऑफिस के डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ सोमवार को लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची। टीम ने वहां पर वार्डों में साफ-सफाई और मरीजों की देखरेख, डस्टबिन, रैंप पर रेलिंग, तंबाकू मुक्त जोन आदि का निरीक्षण किया। यह टीम मंगलवार को भी यहीं रहेगी। इसके बाद यहां की व्यवस्थाओं के आधार पर अस्पताल की ग्रेडिंग तय की जाएगी, पिछले साल महिला अस्पताल को 76 रैंक मिली थी। इस बार टीम आने के चलते सोमवार को पूरे दिन महिला अस्पताल में सफाई का कार्य चलता रहा।