फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित महिला पहुंची जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में मलेरिया, फैल्सीपेरम मलेरिया से मौतों के बीच डेंगू भी फैलने लगा है। मंगलवार को डेंगू का एक और केस सामने आने के साथ जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 23 हो गई है। फैल्सीपेरम मलेरिया के मरीजों की संख्या भी 4100 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मानसून शुरू होने के साथ जिले में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी थी। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां नाकाम रहने की वजह से अब तक मलेरिया, फैल्सीपेरम मलेरिया और बुखार से कई मौतें हो चुकी हैं। यह अलग बात है कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। जनवरी से अब तक जिले भर में जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के मरीजों की संख्या 4100 पहुंच चुकी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बुखार वार्ड में भर्ती एक महिला की मंगलवार को रिपोर्ट आई तो पता लगा कि वह डेंगू की चपेट में है। हालांकि दवाई देकर उसकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें