फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद बोले- जेल चले जाएंगे लेकिन मुचलका नहीं भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। थाने की पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर नगर पालिका के सभासदों ने एकराय होकर मुचलका न भरने का एलान कर दिया है। सभासदों का कहना है कि भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए लेकिन वे पुलिस की इस मनमानी को कबूल नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने यह कार्रवाई बदले की भावना से की है। उधर, कोर्ट से वारंट जारी होने के बावजूद मुचलके न भरने पर अब अधिकारियों ने भी सभासदों को कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

मोहर्रम में शांतिभंग की आशंका को लेकर पुलिस ने बोर्ड के सभी सभासदों के खिलाफ दो सितंबर को चालान रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी थी। इनमें 16 सभासद, आठ महिला सभासदों के पति और एक का बेटा शामिल हैं। एसडीएम ने पांच सितंबर की तारीख तय करके सभी को नोटिस भेजे लेकिन कोई सभासद मुचलका भरने एसडीएम कोर्ट नहीं पहुंचा। पांच सितंबर को कोर्ट ने जमानती वारंट जारी करते हुए नौ सितंबर की अगली तारीख तय की पर इसके बाद भी कोई सभासद नहीं पहुंचा। अब एसडीएम अरुण कुमार सिंह इसे अवहेलना मानते हुए अग्रिम कार्रवाई की बात कह रहे हैं जिसमें गैर जमानती वारंट तक जारी हो सकते हैं। उनका कहना था कि सभासदों को कोई समस्या थी तो मिलकर बतानी चाहिए थी पर ये तरीका ठीक नहीं है। बता दें कि कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह की रिपोर्ट को इंस्पेक्टर और सीओ ने भी अग्रसारित किया है। जानकारी मिलने पर सोमवार को चेयरमैन के साथ सभासदों ने कोतवाल से मिलकर आपत्ति जताई, इस दौरान कस्बा इंचार्ज चेयरमैन और सभासदों में नोकझोंक भी हुई थी। मंगलवार को मोहर्रम की वजह से अवकाश की स्थिति रही।

चेयरमैन बोले- अफसरों को बताएंगे करतूत
चेयरमैन संजीव सक्सेना ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी ने बदले की भावना से सभासदों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। कस्बा दरोगा मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा को लेकर एक समुदाय के लोगों को भड़का रहे हैं। वह इस बारे में उच्चाधिकारियों से मिलकर दरोगा की कार्यप्रणाली से अवगत कराएंगे। सभासद के पति हरिओम यादव ने बताया कि सभी ने तय किया कि वे जेल जाने को तैयार हैं, मुचलका नहीं भरवायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें