फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थूकने के लिए ई-रिक्शा से सिर बाहर निकाला, ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। परिवार के साथ मेला देखने ननिहाल आ रही दस वर्षीय छात्रा रुचि ने थूकने के लिए ई-रिक्शा से सिर बाहर निकाला। इसी दौरान बगल से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दहिया निवासी प्रेमपाल की कस्बा सेंथल के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में ससुराल है। बृहस्पतिवार शाम प्रेमपाल अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से साले राजेन्द्र के यहां मेला देखने आ रहे थे। ई-रिक्शा में उनके साथ पत्नी राजो देवी, बेटे विपिन व ब्रिज, बेटी रुचि और दीक्षा सवार थीं। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर कर्बला मोड़ के पास रुचि के मुंह में कीड़ा चला गया था। थूंकने के लिए रूचि ने ई-रिक्शा से सिर बाहर निकाला। इसी दौरान वह बगल से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रेमपाल ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने काफी शोर मचाया, लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं रुका। वह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। संवाद
-
पहिये का एक्सल टूटने से डिवाइडर में घुसा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की प्रभात नगर कॉलोनी के गेट के सामने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो के पहिये का एक्सल टूट गया। इससे ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में स्कूली बच्चों को खरोंचें आईं हैं।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर की है। एक स्कूल से ऑटो बच्चों को लेकर संजयनगर की ओर जा रहा था। प्रभात नगर कॉलोनी के सामने पहुंचने पर उसके आगे के पहिये का एक्सल टूट गया। इससे वह डिवाइडर से जा टकराया। ऑटो के अंदर बैठे बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकाला। इस दौरान वहां जाम लग गया। हर कोई बच्चों का हाल जानने के लिए आता रहा। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें