बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण खेल लीग अव्यवस्थाओं से घिरी रहीं। इसमें मझगंवा के खिलाड़ियों ने बहेड़ी ब्लाक की टीम में निर्धारित से अधिक उम्र के युवाओं के साथ मुकाबला कराने का आरोप लगाया। कड़ाके की ठंड में भी खिलाड़ी नंगे पैर दौड़ते नजर आए।
ग्रामीण खेल लीग के पहले दिन शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता में मझगवां टीम के खिलाड़ियों नेे आरोप लगाया कि बहेड़ी ब्लाॅक की टीम में निर्धारित से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है। इसमें कई खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। इसको लेकर खिलाड़ियों ने कोच व अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने खेल से बाहर करने की धमकी देकर जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में खिलाड़ियों को बेबस होकर खेलना पड़ा। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंकुर कुशवाहा के अनुसार खिलाड़ियों की शिकायत पर आधार कार्ड से जांच की गई। इसमें आरोप गलत पाए गए। किसी भी खिलाड़ी को खेलने से मना नहीं किया गया है। संवाद