आंवला। थाना क्षेत्र के एक गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद होने की शिकायत पर एक ग्रामीण को पीटा गया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार खरगपुर सिकरोडा निवासी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा गांव के एक सार्वजनिक रास्ते को बंद कर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसको मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने खुलवाया। रंजिश के चलते आरोपियों ने मंगलवार शाम चार बजे उनका रास्ता रोक लिया और डंडों से पिटाई लगाई। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुष्पेंद्र ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी वीरपाल, श्रीपाल, नेत्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद