फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कस्बे में मिला डिप्थीरिया का मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे में डिप्थीरिया (गला घोंटू) के मरीज के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। संक्रामक बीमारी के विस्तार को रोकने के लिए कस्बे के प्रत्येक वार्ड में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पांच नवंबर को मोहल्ला प्यास में अब्दुल सुभान में डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए, जिसकी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। उसके बाद पीड़ित के घर जाकर देखभाल की। इसी क्रम उक्त बीमारी के विस्तार को रोकने के लिए प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयां बांटी गईं। इसमें 18 साल तक के बच्चों को दवा पिलाने का जिम्मा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सौंपा गया। अपना काम छोड़कर सफाई कर्मी इस कार्य में लगे रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रचार-प्रसार के बाद दवाएं दी जा रही हैं। उधर, पीड़ित के पिता शराफत हुसैन ने फोन पर बताया कि उनके बेटे का इलाज शाहबाद में चल रहा है। अब उसकी हालत काफी हद तक ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें