फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला कांडः तस्करों की रकम हड़पने वाले पुलिसकर्मी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। बिथरी इलाके में आपसी झगड़े के बाद पुलिस के हाथ लगे हवाला तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गैंग का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन तस्करों से 10 लाख की नकदी, 48 एटीएम कार्ड और एक जायलो कार बरामद हुई है। हालांकि तस्करों के पकड़े जाने के बाद उनके पास से बरामद मोटी रकम की बंदरबांट करने वाले बिथरी के पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थाना बारादरी और फरीदपुर पुलिस ने तीन आरोपी बिथरी के गांव उड़ला जागीर के रियासत, बिसौली (बदायूं) के गांव संग्रामपुर के इमरान नवी और फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के दिलशाद को गिरफ्तार किया। इन तीनों के नाइजीरियन साथी सैम और बीसलपुर (पीलीभीत) के मोहम्मद उमर फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से दस लाख तीन हजार आठ सौ रुपये, कई बैंकों के 48 एटीएम और डेबिट कार्ड, चार मोबाइल, चार ड्राइविंग लाइसेंस और दिल्ली में रजिस्टर्ड एक जायलो कार बरामद हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी अभिषेक वर्मा और एएसपी फरीदपुर अभिमन्यु कुमार मांगलिक भी मौजूद रहे।
बता दें कि शुक्रवार रात हवाला तस्करों में रकम के बंटवारे को लेकर उड़ला जागीर गांव में मारपीट हो गई थी। इसके बाद बिथरी चैनपुर पुलिस उन्हें रकम और कार समेत थाने ले आई थी। रकम दरोगा और तीन सिपाहियों ने आपस में बांट ली और सिर्फ 1.37 लाख रुपये की बरामदगी दिखाने की कोशिश की। बिथरी इंस्पेक्टर की सूचना पर एएसपी अभिषेक वर्मा थाने पहुंचकर रकम और आरोपियों को थाना बारादरी ले आए। सूत्र बता रहे हैं कि गुडवर्क पर बिथरी के पुलिस वालों के भ्रष्टाचार की छाप न लगे, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई ही नहीं की गई।

गुडवर्क: हाथ आकर निकल गए तीन तस्कर

बिथरी पुलिस पांच आरोपियों को पकड़कर थाने लाई थी। इनमें संग्रामपुर गांव का कथित रिपोर्टर तारिक शेख उर्फ राजेश, वहीं का ड्राइवर बबलू और उड़ला का वाजिद भी शामिल थे। तारिक और बबलू को पुलिस ने पूछताछ के अगले ही दिन और वाजिद को उसके बाद छोड़ दिया। अब पुलिस इनमें से किसी को भी पकड़ने से ही इंकार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि तारिक दो दिन पहले संग्रामपुर पहुंचा था। फिर खुद को फंसता देखा तो वहां से पत्नी को लेकर मुंबई निकल गया।

एसएसपी बोले.. ठगों से सावधान रहें, पुलिस तोड़ेगी नेटवर्क

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि नाइजीरियन ठगों के स्थानीय तस्कर अक्सर लाइव ठगी करते हैं। जब नाइजीरियन ठग किसी को झांसा देकर ऑनलाइन रकम उड़ाते हैं तो ये लोग बैंक या एटीएम की लाइन में लगकर फोन पर उनके संपर्क में रहते हैं। फर्जी खाते में रकम डालते ही फौरन वे रकम निकाल लेते हैं। उन लोगों के लिए ये लोग जरा भी मौका नहीं छोड़ते जो ठगी का अहसास होते ही टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना कार्ड या खाता ब्लॉक कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ये ठग फेसबुक मेसेंजर या दूसरे किसी जरिये से लोगों को लुभावनी स्कीम बताकर ठगी कर रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हवाला के जरिये ठगी के इस धंधे का नेटवर्क ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें