फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: होली का उपहार देने आए हैं... चुनावी रैली कुछ दिन बाद; देखिए बरेली दौरे की तस्वीरें

Thu, 14 Mar 2024 08:26 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 6
लाभार्थी महिला को चाबी सौंपते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करते हुए कहा कि वह आज होली का उपहार देने आए हैं। कुछ ही दिनों के बाद आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी, तब हम लोग चुनावी रैली करने आएंगे। उन्होंने कहा कि आज उपहार के रूप में जो सौगातें दी जा रही हैं, उनमें सॉफ्टवेयर पार्क हैं, फ्लाईओवर है, वार्डों के विकास के कार्य हैं। हर घर नल योजना और शिक्षा व स्वास्थ्य जुड़े प्रोजेक्ट भी हैं। ये उपहार देते हुए प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि बरेली कभी अपने झुमकों के लिए जाना जाता था। हालांकि यहां आने वाले लोगों को ये पता ही नहीं चलता था कि झुमका कहां गिरा है? अब फ्लाईओवर व आईटी पार्क के लिए बरेली जाना जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में हमारे जितने भी सांसद और विधायक हैं, वह किसी न किसी विधा के विशेषज्ञ हैं। कोई डॉक्टर, पशु चिकित्सक तो कोई प्रोफेसर, बैंकर या अन्य विधा का विशेषज्ञ है। ये अपनी विधा का लाभ पूरे प्रदेश को दे रहे हैं। इतना भारी पोटेंशियल होने के बाद भी बरेली उपेक्षित था, लेकिन आज प्रसन्नता है कि आपकी प्रतीक्षित मांगें पूरी हो रही हैं। कोतवाली से कोहाड़ापीर तक दो लेन के उपरिगामी सेतु के लिए बरेली की जनता को बधाई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
महादेव सेतु - फोटो : अमर उजाला
कहा कि यहां के उद्यमियों और व्यापारियों का भी हार्दिक आभार है कि उन्होंने लगभग एक किलोमीटर लंबे सेतु को पूरा कराने में शांतिपूर्ण सकारात्मक सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए कार्यों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आवास चाबी, प्रमाणपत्र व चेक वितरित किए।



 

4 of 6
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जनता का जताया आभार 
मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को तय समय से पहले पहुंच गए। उन्होंने कहा कि बरेली के विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने के लिए जनप्रतिनिधियों का मुझ पर दबाव था। जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ 30 मिनट के लिए आने को कहा था, लेकिन मेरा जवाब था कि जब आऊंगा तो समय पूरा ही लगेगा। इसलिए मैं समय से पौन घंटा पूर्व ही कार्यक्रम में पहुंच गया। मुझे यहां लगभग 3.30 बजे के बाद करीब 4 बजे पहुंचना था, लेकिन मैं तीन बजे ही यहां पहुंच गया। इसके बावजूद आप यहां मौजूद थे। मुझे लगा था कि बरेली जा रहा हूं और मंच पर अकेले ही रहूंगा,
लेकिन मैं ये देखकर ताजुब्ब में हूं कि मुझसे पहले आप लोग यहां पहुंच गए। उन्होंने इसके लिए मौजूद लोगों का आभार जताया।




 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली वासियों ने कभी हमें बैरंग नहीं भेजा है। बरेली हमेशा बढ़-चढ़कर, आगे आकर साथ देता है। इसीलिए आज हम आपके बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि बरेली में दोनों जगह कमल ही दिखेगा। साथ ही कहा कि विश्वास करते हैं कि तीसरी बार कुछ नए प्रोजेक्ट के साथ मौजूद रहेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबका संकल्प विकसित भारत है। विकसित भारत में हर ओर खुशहाली होगी, हर नौजवान के हाथ में काम होगा, हर अन्नदाता किसान खुशहाल होगा। हर बेटी और हर व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करेगा। प्रति व्यक्ति आय कई गुना बढ़ेगी। भारत के पास वर्ल्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। आज जिस गति के साथ भारत आगे बढ़ा है, उसमें हमारा कर्तव्य है कि हम अपने दायित्व का निर्वहन करें। इसके लिए पूरे देश से एक आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार...। उन्होंने इसका नारा लगाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें