फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति बना हाशिम: एप पर क्रिकेट टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपये, घर में जश्न का माहौल

Thu, 30 Jun 2022 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव हरीपुर किशनपुर का रहने वाला हाशिम करोड़पति बन गया है। हाशिम जैकपॉट में एक करोड़ रुपये जीत गए। क्रिकेट से जुड़ी एक एप पर भारत-आयरलैंड मैच में उनको जीत मिली है।
विज्ञापन
हाशिम ने जीते एक करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के पूरनपुर के सेहरामऊ उत्तरी थाना इलाके के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी हाशिम जैकपॉट में एक करोड़ रुपये जीत गए। क्रिकेट से जुड़ी एक एप पर भारत-आयरलैंड मैच में उनको जीत मिली है। इस एप पर युवा टीम बनाकर अपना भाग्य आजमाते हैं। हाशिम ने भी इसमें अपना

विज्ञापन

भाग्य आजमाया और एक करोड़ रुपये का ईनाम जीता है। 

हाशिम बताया कि पिछले चार साल से वह अपनी किस्मत आजमा रहे थे। एक दिन पहले रात को खेले गए मैच में आयरलैंड और भारत के मैच में अपनी किस्मत आजमाई। 49 की एंट्री कर टीम बनाई। टीम में बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया। मैच का नतीजा सामने आया तो वह भी 
चौंक गए। वह नंबर एक पर थे। हासिम ने बताया कि जीएसटी आदि काटकर उसे रकम का भुगतान हुआ है। हाशिम के परिवार में जश्न का माहौल है।

किसान का बेटा हाशिम कर रहा है बीफार्मा की पढ़ाई
हाशिम के पिता जाकिर किसान हैं। मां साधारण गृहणी हैं। खुद हाशिम बी-फार्मा का छात्र है। हाशिम का बड़ा भाई आमीन गांव में ही मोबाइल
रिपेरिंग की दुकान चलाता है। इसी दुकान में बड़े भाई जहरुल अहमद उर्फ युनुस और हाशिम से छोटे भाई इरफान भी बैठते हैं। बड़े भाई जहरुल ने बताया कि मंगलवार को रात 12 बजे अधिकतर लोग छत पर थे। कुछ लोग सो रहे थे पर हाशिम और हम लोग जग रहे थे। 
विज्ञापन


अचानक हाशिम के मोबाइल पर एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया तो वह खुशी से उछल पड़ा। फिर क्या था। नींद तो सबकी उड़ गई। खुशी में एक दूसरे बधाई दी। सुबह होते-होते पूरे गांव को पता चल गया। बुधवार को दोपहर में एचडीएफसी बैंक पूरनपुर गए तो पता चला कि 24 घंटे में खाते में रुपये आएंगे। हाशिम के अब्बा बोले- मैंने तो कभी सोचा भी नहीं  था कि इतना बड़ा इनाम जीतेगा हमारा बेटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें