फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोडिंग प्रतियोगिता में हर्षित एवं अवनीश प्रथम

Sun, 05 Apr 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक फेस्ट ऑरा 2026 द क्रिएटिव पल्स की शुरुआत हुई। इसमें टेक, आर्ट, रिदम और एक्सप्रेशन की थीम पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। कोडिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित गंगवार एवं अवनीश सिंह रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने रोबो कार का स्विच ऑन कर की। इसके बाद टेक एक्सपो का उद्घघाटन हुआ व साइक्लिंग रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि ये कार्यक्रम छात्रों द्वारा आयोजित टेक फेस्ट है। इसमें शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को नई पहचान मिली है। कोडिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित गंगवार एवं अवनीश सिंह रहे। द्वितीय स्थान साहित्य चंद्र एवं दिव्यांशु चंद्र, टीम कोऑर्डिनेटर उत्तम मित्तल व वॉलंटियर्स यशिका तोमर, अनुज पासवान रहे। टेक एक्सपो में ग्रिड गार्ड नेक्सस प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में पियूष, हरी तिवारी एवं वैभव सिंह शामिल थे। समन्वयन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया।
स्टीम डिस्टिलेशन तकनीक से तैयार किया स्प्रे ऑयल
फार्मेसी विभाग के छात्र विनय मिश्रा व राजा रस्तोगी, प्रगति तिवारी ने अपनी प्रयोगशाला में एसेंशियल ऑयल हेयर स्प्रे तैयार किया। छात्रों ने स्टीम डिस्टिलेशन तकनीक से पौधों से आवश्यकता तेल प्राप्त कर फेज टाइट्रेशन मैथड तैयार किया। इस प्रोजेक्ट की अतिथियों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें