फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निशु पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन से आईके कलेक्शन जीता

Sun, 05 Apr 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें सीजन के दूसरे और तीसरे मैच में आईके कलेक्शन की टीम विजेता बनी। इसमें शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में निशु पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन से आईके कलेक्शन ने एसएनएस बुलंदशहर को 150 रनों से हराया। वहीं, तीसरे मुकाबले में आईके कलेक्शन बरेली ने जीएसटी आरसीसी इलेवन बरेली के खिलाफ छह विकेटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



टूर्नामेंट का दूसरा मैच शुक्रवार शाम दूधिया रोशनी में आईके कलेक्शन बरेली और एसएनएस बुलंदशहर के बीच हुआ। इसमें आईके कलेक्शन के कप्तान अब्दुल जीशान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने सात विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 269 रन बनाए। इसमें कमल सिंह (59 रन), दीक्षु (74 रन) और निशु पटेल (75 रन) ने अहम योगदान दिया। रनों का पीछा करने उतरी एसएनएस बुलंदशहर की टीम के सभी बल्लेबाज 13 ओवर में 119 बनाकर पवेलियन लौट गए। आईके कलेक्शन बरेली की ओर से निशु पटेल ने दो ओवर में एक मेडन ओवर फेंकने के साथ मात्र नौ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पवन मेहरोत्रा ने निशु पटेल को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।

शनिवार दोपहर टूर्नामेंट का तीसरा मैच आईके कलेक्शन और जीएसटी आरसीसी बरेली के बीच खेला गया। जीएसटी आरसीसी बरेली के कप्तान आकाश कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 19 ओवर में 123 रन बना सकी। इसमें कप्तान आकाश कुमार ने सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। आईके कलेक्शन की ओर से दीक्षु ने 19 रन देकर चार विकेट, सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन और पृथ्वी गैरा ने दो विकेट हासिल किए। आईके कलेक्शन ने शुरुआती झटकों के बावजूद 13 ओवर में हासिल कर छह विकेट से जीत हासिल की। इसमें दीक्षु ने 30 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति के सेक्रेटरी डाॅ. नितिन सक्सेना ने दीक्षु को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें