फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो के सहारे पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
लाइसेंसी पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान लड़का पक्ष के दो लोगों ने लाइसेंसी पिस्टल ने हर्ष फायरिंग कर दी। किसी ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के आधार पर एसआई दीपक नागर ने इज्जतनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वायरल वीडियो के सहारे फायरिंग करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो की जांच में सामने आया है कि बहेड़ी थाने के ग्वारी गांव निवासी युवक की शादी 16 जनवरी को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी युवती बेटी से थी। समारोह का आयोजन मिनी बाइपास स्थित एक होटल में किया गया था। समारोह में लड़का पक्ष की ओर से शामिल होने आए दो लोगों ने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। 

होटल मैनेजर धर्मेंद्र और रिसेपनिस्ट समित शर्मा से भी पूछताछ की गई। फायरिंग करने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। एसआई दीपक नागर ने बताया कि फायरिंग करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें