मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, चौकी प्रभारी राजेश सिंह रावत ने पुजारी व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रतिमा को खंडित करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा को ठीक कराया गया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है फिर भी खुराफाती की तलाश की जा रही है।