इस मौके पर गुड्डू ने तीन महिला डांसरों को बुलाकर नृत्य कार्यक्रम कराया। नृत्य देखने को लोगों की भीड़ जुटी। किसी ने बैगर अनुमति के डांस पार्टी के आयोजन की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया। गुड्डू ने बताया कि काजू उनके परिवार के सदस्य जैसा है। वह हर साल काजू का जन्मदिन मनाएंगे। भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 टीम ने बिना अनुमति हो रहे डांस कार्यक्रम बंद करा दिया।