फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 करोड़ की लागत से बनेगा हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

जरी जरदोजी उद्योग व्यापार से जुड़े कारीगरों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

उद्योग केंद्र के बगल में बनेगा सेंटर, आगरा की कंपनी करेगी निर्माण

बरेली। शहर में 48 करोड़ रुपये की लागत से हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर बनाया जाएगा। प्रमोशन सेंटर को बनाने के लिए वर्क आर्डर जारी करने करने को मंजूरी मिल गई है। स्मार्ट सिटी की हाल में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई है। सेंटर बनने के बाद शहर के जरी जरदोजी व्यापार से जुड़े कारीगरों को खासा फायदा होगा। उत्पादों की बिक्री के लिए उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जरी जरदोजी उत्पाद को एक जनपद एक उत्पाद के तहत चुना गया है। हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनने के बाद इस करोबार से जुड़े करीब दो लाख कारीगरों को व्यापार बढ़ाने में फायदा मिलेगा। हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर के वर्क आर्डर जारी करने को स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। जरी जरदोजी के कारीगरों को ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी बल्कि उनको मार्केटिंग की सुविधा भी शहर में ही मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ जरी जरदोजी की डिजाइन में काम आने वाला रॉ मेटेरियल भी उन्हें शहर में ही उपलब्ध होगा। जिला उद्योग केंद्र के बगल में स्थित करीब 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हैंडीक्राफ्ट प्रमोशन सेंटर बनाया जाएगा। जीएम संजय चौहान ने बताया कि सेंटर बनाने का जिम्मा आगरा की कंपनी गणपति कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। उत्पादों के प्रमोशन के लिए शो रूम भी बनाया जाएगा। जो कारीगर हैं उनको दुकानें भी आवंटित की जाएंगी। इसके अलावा जो व्यापारी यहां पर जरी जरदोजी का आर्डर देने के लिए आएंगे। उनके लिए रेस्ट रूम व रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था होगी। बांसबेंत फर्नीचर कारोबार को भी इसके माध्यम से प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें