वांछित विकास दुबे का पोस्टर देखते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एसएसपी ने लोगों से की चेहरा याद रखने की अपील
बरेली। कानपुर में पुलिसवालों की हत्या कर फरार विकास दुबे और उसके गैंग को पूरे प्रदेश की पुलिस खोज रही है। अब उसकी तलाश में शहर में भी पोस्टर लगाए गए हैं।
कानपुर कांड का मोस्ट वांटेड विकास दुबे अब पांच लाख का इनामी हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस के साथ ही कई एजेंसियां लगी हैं। अब लखनऊ से बरेली भी उसके पोस्टर भेजे गए हैं। पांच लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर सीओ क्राइम आलोक अग्रहरि ने सबसे पहले अयूब खां चौराहे पर लगवाए। इसके बाद शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। देर रात एसएसपी शैलेश पांडेय ने शहर की सड़कों पर घूमकर पोस्टर लोगों को दिखाए। जनता से संवाद किया और लोगों को बताया कि इस हुलिये के शख्स को देखते ही पुलिस को सूचना दें। सही सूचना देने वाले को शासन से घोषित किया पांच लाख का इनाम दिया जाएगा।