फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे हैंडबॉल खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के युवा खिलाड़ी हैंडबॉल में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। स्कूल के मैदान से शुरू हुआ सफर अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहा है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने का सपना संजोए हुए हैं। इनमें कोई एसजीएफआई जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रतिभा दिखा चुका है, तो कोई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर चमक बिखेर रहा है। परिजन और कोच का सहयोग इन खिलाड़ियों के हौसले को मजबूती दे रहा है।
विज्ञापन



लगातार अभ्यास से निखार रहे खेल
भरतौल निवासी अंकित (16) ने तीन वर्ष पहले स्कूल में हैंडबॉल खेलना शुरू किया था। निरंतर अभ्यास के दम पर वह आगे बढ़ते रहे। वह हैदराबाद में आयोजित एसजीएफआई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। इससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। अंकित भारतीय टीम में शामिल होकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।


नेशनल सब-जूनियर तक पहुंचा सफर

सुभाषनगर के विवेक पाल (16) का भी सफर स्कूल के मैदान से शुरू हुआ। तीन वर्ष के नियमित प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2023 में तेलंगाना में आयोजित नेशनल सब-जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इससे उन्हें नया अनुभव और आत्मविश्वास मिला। विवेक मानते हैं कि खेल के प्रति समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन



रोज पांच घंटे करते हैं अभ्यास
सिटी सब्जी मंडी निवासी मानस मौर्य (16) रोज पांच घंटे अभ्यास करते हैं। वर्ष 2024 में अमेठी में आयोजित सब-जूनियर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता था। वह लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। इससे वह अपने खेल में निखार ला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें