फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल और बास्केटबॉल में बरेली का दबदबा

Wed, 14 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हैंडबाल प्र‌िततियाो‌िगगिता
विज्ञापन
तीन दिवसीय अंतर मंडलीय राज्य महिला हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई जिलों की महिला खिलाड़ी जमा हैं। पहले मुकाबले में बरेली की महिला खिलाड़ियों ने  हैंडबॉल और बास्केटबॉल में बढ़त बनाए रखा।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में बरेली मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 20-8 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके बाद बरेली क ा मुकाबला फैजाबाद से हुआ। इसमें भी बरेली ने फैजाबाद को 18-11 से मात दी। उधर, हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी बरेली की महिला खिलाड़ियों ने दम दिखा। उन्होंने झांसी को 10-0 से शिकस्त दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शिव सहाय अवस्थी, आरएसओ मुद्रिका पाठक, एसडीओ संतोष शर्मा, शमीम अहमद, सोनू श्रोतिया व अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन ओपी कोहली ने किया। प्रतियोगिता में बरेली मंडल, फैजाबाद, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, बस्ती, सहारनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, अलीगढ़ मंडलाें ने भाग लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें