फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हज कमेटी की जल्द बेवसाइट होगी तैयार, एक क्लिक पर मिलेंगी सारी जानकारियां

Mon, 02 Oct 2023 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा ने बताया कि जल्द ही हज कमेटी की वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। जिस पर हज यात्रा से जुड़ी सारी जानकारियां होंगी। 
विज्ञापन
हज यात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ में शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश राज्य समिति समीक्षा बैठक हुई। हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरेली से समिति सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन


डॉ. हुदा ने बताया कि जल्द ही हज कमेटी की वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में हज प्रशिक्षण शिविर, टीकाकरण, चयनित हाजियों की सूची, खादिम उल हुज्जाज की सूची, हज ट्रेनर्स की सूची समेत अन्य सभी जानकारी मिल सकेंगी। यह पहली बार होगा। 

ये भी पढ़ें- मुहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: उजमा ने उर्मिला बनकर भागीरथ के साथ लिए सात फेरे, घरवालों से जताया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरेली से सीधे सऊदी अरब की फ्लाइट के बारे में भी मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। खादिम उल हुज्जाज के चयन की प्रक्रिया भी कुरा (लाटरी) के माध्यम से जो होती है उसको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। कुछ अन्य बिंदुओं को लेकर जिलास्तर पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें