पीड़ित के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
आरोपी नबी हसन की करतूतों से परेशान पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को जानकारी दी। किशोर के पिता ने भी सोमवार देर रात आरोपी नबी हसन के खिलाफ फरीदपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने नबी हसन को बीसलपुर रोड पर धर्म कांटे के पास साठा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- ट्रेन से तस्करी: झारखंड से लाकर पंजाब सप्लाई की जा रही थी अफीम, बरेली में पांच तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी नबी हसन मदरसे में रहकर लोगों का चोरी-चुपके अश्लील वीडियो बना लेता था। उसके फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। वह लोगों को डरा धमकाकर उनका ब्रेनवॉश करता था। वह एक बड़ा समूह तैयार करना चाहता था।
आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी नबी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व कुकर्म सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उसके मोबाइल फोन से 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। वह लोगों की अश्लील वीडियो बनाता था। उन्हें डरा धमका कर अपने अनुसार काम कराता था। वह वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल कर देता था।